भिवाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन मोबाइल रिटर्न’ सफल — 11 लाख के 45 मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरे खिले।

भिवाड़ी से खबर।



भिवाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन मोबाइल रिटर्न’ सफल — 11 लाख के 45 मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरे खिले।

तकनीक और टीमवर्क से दिल्ली, यूपी, हरियाणा और बंगाल से लौटे फोन, जनता ने की पुलिस की सराहना



भिवाड़ी पुलिस ने तकनीक और सतर्कता का शानदार संगम दिखाते हुए ऑपरेशन मोबाइल रिटर्न के तहत गुम हुए 45 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए। बरामद मोबाइलों की बाजार कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है।

भिवाड़ी एसपी प्रशान्त किरण के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू और डीएसपी कैलाश चौधरी की देखरेख में थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के ट्रेसिबिलिटी डेटा का विश्लेषण कर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए।

बरामद मोबाइलों में 4 आईफोन, 1 सैमसंग अल्ट्रा सहित वीवो, वनप्लस, मोटोरोला और सैमसंग जैसे महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने एक सादे समारोह में मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
इस अभियान में कांस्टेबल समयसिंह की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही, जिन्होंने तकनीकी ट्रेसिंग और इंटर-स्टेट समन्वय में अहम योगदान दिया।

एसपी प्रशान्त किरण ने इस कार्रवाई को “जनसेवा में तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण” बताया, वहीं एएसपी अतुल साहू ने कहा कि भिवाड़ी पुलिस जनता का भरोसा जीतने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

भिवाड़ी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पुराने मोबाइल खरीदते समय बिल अवश्य लें, क्योंकि अब चोरी का हर ट्रैक पुलिस की स्मार्ट नजर में है।

Post a Comment

Previous Post Next Post