घाटशिला उपचुनाव में मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 51% मतदान दर्ज
घाटशिला उपचुनाव में मतदाताओं का जोश देखने लायक है। लोग खुलकर मतदान कर रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक कुल 51% मतदान हो चुका है।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
लोगों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
अब मतदाताओं की यही उम्मीद है कि जैसे जनता ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है, वैसे ही चुने जाने के बाद जनप्रतिनिधि भी पूरे जोश के साथ जनता के काम में लगें।