🌀 झारखंड आजतक न्यूज़
Cyclone Monta Update: झारखंड में दिखेगा 'मोंथा' का असर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी।
रांचीः बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Cyclone Monta) का रूप ले चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार यह सिस्टम तेजी से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और 28 अक्टूबर की शाम या रात तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट से टकराने की संभावना है।
थाई भाषा में “मोंथा” का अर्थ होता है — “सुगंधित और सुंदर फूल”, लेकिन इसका असर पूर्वी भारत में मौसम को काफी प्रभावित करेगा।
झारखंड में असर:
रांची मौसम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सतीश चंद्र मंडल ने बताया कि चक्रवात मोंथा का अप्रत्यक्ष प्रभाव झारखंड में देखने को मिलेगा।
26 और 27 अक्टूबर: राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
28 अक्टूबर: कुछेक इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना।
29 और 30 अक्टूबर: राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम की स्थिति पर नज़र रखें और अनावश्यक यात्रा या खुले स्थानों में ठहरने से बचें।
📍 रिपोर्ट –M.K झारखंड आजतक न्यूज़, जमशेदपुर