घाटशिला उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर — भाजपा के कई दिग्गज नेता झामुमो में शामिल

ब्रेकिंग न्यूज़ | झारखंड आजतक
घाटशिला उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर — भाजपा के कई दिग्गज नेता झामुमो में शामिल

घाटशिला, 30 अक्टूबर: घाटशिला उपचुनाव की सियासत ने आज अचानक नया मोड़ ले लिया, जब भाजपा को जोरदार झटका देते हुए पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गए।

झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद सदस्य खगेन महतो, घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रों, भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश महाली तथा जमशेदपुर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा अध्यक्ष बंटी सिंह सहित कई प्रमुख नेता शामिल रहे।

इन सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करकमलों से झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी एवं जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू भी मौजूद रहीं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम पूर्वी सिंहभूम जिले की राजनीति में नया समीकरण खड़ा करेगा और घाटशिला उपचुनाव पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।

झारखंड आजतक की टीम इस पूरे मामले पर लगातार नज़र बनाए हुए है।

REPORT=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post