जमशेदपुर, 2 अक्टूबर :
बागबेड़ा एवं जुगसलाई क्षेत्र में आज शाम 9:15 बजे से बिजली की आपूर्ति सामान्य हो गई है। केवल बागबेड़ा बड़ौदा घाट क्षेत्र को छोड़कर सभी इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल हो गई है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ौदा घाट क्षेत्र में समस्या बनी रही।
इसके बावजूद, बड़ौदा घाट में दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों ने समय पर मूर्ति विसर्जन संपन्न कराया। इसके लिए समिति के सभी सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद और साधुवाद।
विजयदशमी के पावन अवसर पर समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।