जमशेदपुर 11 अक्टूबर जमशेदपुर के सांसद_श्री विद्युत_बरण_महतो जी ने आज अमृत भारत योजना के तहत लगभग ₹326 करोड़ लागत से दक्षिणपूर्व रेलवे अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का भूमिपूजन किया।
*रेलवे स्टेशन का विकास एयरपोर्ट की तरह होगा।*
स्टेशन का कुल क्षेत्रफल विस्तारित किया जाएगा।
प्लेटफॉर्मों की संख्या बढ़ोत्तरी की जाएगी।
स्टेशन में आधुनिक यात्री सुविधाएँ, जैसे उन्नत प्रतीक्षालय, बेहतर टिकटिंग प्रणाली और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड शामिल होंगे।
नए स्टेशन भवन में लिफ्ट, एस्केलेटर और डिजिटल जैसी सुविधाएँ होंगी, जिसमें झारखंड की स्थानीय संस्कृति और जनजातीय विरासत को दर्शाने वाला आधुनिक अग्रभाग होगा।
स्टेशन को हाई-सिक्योरिटी स्टेशनों में शामिल किया जाएगा।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए एआई-आधारित कैमरे और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
रेलवे के जी एम अनिल मिश्रा जी ने कहा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई उद्यान का भी निरीक्षण करने के बाद और उद्घाटन से पहले हाई मास्ट लाइट लगाना है और उद्यान का सौंदरीकरण करना है इसके बाद सांसद विद्युत वरण महतो एवं जी एमअनिल कुमार मिश्रा, डीआरएम के द्वारा विधवत उद्घाटन किया जाएगा
इस अवसर पर जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो,रेलवे के जीएम अनिल मिश्रा डीआरएम क्षेत्रीय प्रबंधक भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष क्रमशः सूरज कुमार बर्मा आनंद कुमार अमित मिश्रा रामप्रसाद अनिल सिंह अभय चौबे विमलेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार संजय कुमार दीपक तिवारी केशव कुमार तथा अन्य रेलवे एवं भाजपा के पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद थे।