श्री श्री महाकालेश्वर छट घाट समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोक आस्था सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर माडल छट घाट का निर्माण किया गया जहां बहुत बड़ी संख्या में व्रत धारियों एवं धर्मप्रेमी माताओं बहनों , बंधुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
छट घाट पर अद्भुत विद्युत सज्जा, साफ-सफाई एवं चाक चौबंद व्यवस्था की गई है ।पुरे घाट की निगरानी के लिए सी सी टी व्ही कैमरे लगाए गए हैं हर जगह सेवा एवं सहयोग के लिए समिति के कार्यकर्ता , पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी, गोताखोर, एम्बुलेंस चिकित्सा सुविधा, पेयजल व्यवस्था की गई है।
आज महाकालेश्वर छट घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी आस्तीक महतो, राजेश मेंगोतिया लड्डू,छितरमल धुत, गिरधारी शर्मा,कमल किशोर अग्रवाल ने किया।
कल सुबह के लिए गंगाजल, अगरबत्ती,दतुवन एवं गाय के दुध की व्यवस्था की गई है।
समाजिक संस्थाओं के सहयोग से चाय काफी बिस्कुट हलवा,खीर पकौड़ी का वितरण महाकालेश्वर घाट परिशर में किया जाएगा।
आज महाकालेश्वर घाट पर सेवा एवं सहयोग के लिए संरक्षक और विजय कुमार सिंह पप्पू अध्यक्ष बीर सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह, महासचिव राकेश सिंह, उपाध्यक्ष नारायण सिंह, संतोष दुबे,विजन सिंह,सतीष जयसवाल, सतीष गोयल, श्याम गुप्ता, अविनाश साल, सत्यनारायण मुन्ना अग्रवाल दिपक हल्दिया ,संकटा सिंह, रमेश यादव, श्याम बिहारी,शाहील, विशाल, प्रेम प्रकाश,रवि शर्मा,बिमल शर्मा हर्ष कुमार साहिल सोनकर ,अनुप दास जितेन्द्र वर्णवाल,पवन सचिन, मनोज शर्मा,राजीव सिन्हा,राजा सिंह,गौरव खण्डेलवाल,विटटु, रोहित,अनिल ,शन्नी भामरा इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं में सेवा प्रदान की
श्री श्री महाकालेश्वर छट घाट समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोक आस्था सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर माडल छट घाट का निर्माण किया गया जहां बहुत बड़ी संख्या में व्रत धारियों एवं धर्मप्रेमी माताओं बहनों , बंधुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
सोनम सिंह की रिपोर्ट