पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से जुस्को के दो पानी टैंकर

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से जुस्को के दो पानी टैंकर से बागबेड़ा रेलवे साईं मंदिर के समीप बने कृत्रिम छठ घाट में नि:शुल्क पानी भरवाए। इस तरह कुल 24000 लीटर पानी भरवाया गया है।‌ इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के निजी टैंकर से भी‌ बागबेड़ा कॉलोनी नेहरू मैदान में बने हुए कृत्रिम छठ घाट में दो ट्रीप पानी भरवाया गया है। सोमवार को भी दर्जनों बने अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों में पानी भरवाया जाएगा। इस तरह छठ व्रतधारी लोग आसानी से छठ कर सकेंगी।
      इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, समाजसेवी उमेश राय, पशुपति मिश्रा, जितेंद्र उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post