खैरथल तिजारा जिले के निकटवर्ती जिले अलवर में शहर के स्कीम नंबर दो गुरुद्वारा सिंह सभा अलवर से आज सातवीं प्रभात फेरी निकाली गई। आज की प्रभात फेरी का स्वागत धीरज पोपली और मनीष पोपली द्वारा पुष्प वर्षा करके किया गया, कार्यक्रम में लगभग 11 प्रभात फेरिया निकाली जाएगी। अब केवल 4 प्रभात फेरी निकलना शेष रह गई है, प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे गुरुद्वारा स्कीम नंबर 2 से निकाली जाती है, पूरे स्कीम 2 में कीर्तन करते हुए स्कीम नंबर दो गुरुद्वारे में आकर इसका समापन होता है। आज की प्रभात फेरी में उप प्रधान गुरप्रीत सिंह (लक्की ) मुख्य सेवादार, गुरनाम सिंह (राजू), प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह, डी पी सिंह, मधुर हर्ष भाटिया, गुलशन, अनमोल, परमीत सिंह, हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह (विक्की ), राजेंद्र सिंह बग्गा एवं आज की प्रभात फेरी में मुख्य शब्द गायक हरप्रीत सिंह, मुख्य तबला वादक बबलू सिंह, मनप्रीत सिंह, मुख्य ग्रंथि रंजीत सिंह, संदीप सिंह ने शब्द कीर्तन कर के आई हुई सभी संगत को निहाल किया। इसके उपरांत अरदास की गई तथा आई हुई सभी संगत को प्रसाद वितरण भी किया गया। सिख धर्म सभी लोगों को त्याग, दान और सेवा का संदेश देता है।
गुरुद्वारा सिंह सभा से सातवीं प्रभात फेरी का हुआ आयोजन
byJHARKHAND AAJTAK
-
0