भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, अंजन सरकार, एवं अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र

दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से संबंधित चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठक उपायुक्त सभागार में संपन्न हुई। बैठक में निर्वाचन से जुड़े सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, अंजन सरकार, एवं अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 14 और 15 अक्टूबर को खासमहल स्थित ईवीएम वेयरहाउस को सभी राजनीतिक दलों की उपस्थिति में प्रातः 9:00 बजे खोला जाएगा तथा संध्या 5:00 बजे विधिवत सील कर बंद किया जाएगा।

निर्धारित तिथि को भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुबोध झा, अंजन सरकार, एवं सोमनाथ चक्रवर्ती ने ईवीएम वेयरहाउस एवं उपायुक्त सभागार में उपस्थित रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई और समस्त प्रक्रिया की निगरानी की।

यह पूरी कार्यवाही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई।

– भारतीय जनता पार्टी, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)

Post a Comment

Previous Post Next Post