आज UCIL जादूगोड़ा में CMD कार्यालय में जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत बरण महतो जी ने अपने लोकसभा क्षेत्र के नए खानों एवं नए प्लांट को किस प्रकार स्थापित किया जाए एवं इस क्षेत्र के कई ज्वलंत मुद्दों पर UCIL के CMD एवं उनके वरीय पदाधिकारियों के साथ गहन विचार विमर्श किया गया ।
1. धोबनी, किसनिगडिया एवं पाथेरगाडा कॉपर माइंस जो कि वर्ष 2000 के पूर्व HCL के अधीन था जो वर्तमान में बंद है इन सभी माइंस को सांसद जी ने पुनः चालू करवाने हेतु विगत कई वर्षों से लगातार आवाज उठाते रहें है , खान मंत्री से कई बार मिल चुके है एवं HCL के CMD को भी पुनः खान को चलाने हेतु आग्रह किए है ,इसी क्रम में पता चला AMD हैदराबाद के द्वारा इन खानों पर अपना दावा पेश किया है कि यहां यूरेनियम की मात्रा है । इस संदर्भ में UCIL के पदाधिकारियों ने बताया कि हमलोग जांच कर लेंगे अगर 150 PPM से अधिक यूरेनियम का ग्रेड होगा तो हम इन खानों को संचालित करेंगे और नहीं तो 150PPM से कम ग्रेड का रहा तो HCL को NOC दे देंगे ताकि HCL इन खानों को खोल सके ।
2. रिकवरी प्लांट - पूर्व में UCIL के द्वारा कॉपर से यूरेनियम की अंश को लेने के लिए रिकवरी प्लांट संचालित करते थे परंतु वर्ष 2000 के बाद कॉपर माइंस बंद हो जाने के कारण UCIL ने भी अपना रिकवरी प्लांट को हटा लिया था । वर्तमान में ICC मुसाबनी ग्रुप के सभी खदान एक एक कर खुल रहें है एवं कॉपर कंसंट्रेटर प्लांट से टेलिंग निकल रहा और इस टेलिंग से यूरेनियम का जो अंश है वो बर्बाद हो रही है, इस संदर्भ में भी सांसद जी ने लगातार केंद्रीय यूरेनियम मंत्री से मिल कर रिकवरी प्लांट चालू करने की मांग की थी , आज भी CMD एवं उनके पदाधिकारियों से कहा कि यूरेनियम की क्षति हो रही है जो कि राष्ट्र की क्षति है और इस प्लांट के लिए जन सुनवाई हो चुकी है , जल्द से जल्द इस रिकवरी प्लांट को चालू की जाए , पदाधिकारियों ने जल्द से जल्द प्लांट को चालू करने की प्रक्रिया को आरंभ करेंगे।
2. रिकवरी प्लांट - पूर्व में UCIL के द्वारा कॉपर से यूरेनियम की अंश को लेने के लिए रिकवरी प्लांट संचालित करते थे परंतु वर्ष 2000 के बाद कॉपर माइंस बंद हो जाने के कारण UCIL ने भी अपना रिकवरी प्लांट को हटा लिया था । वर्तमान में ICC मुसाबनी ग्रुप के सभी खदान एक एक कर खुल रहें है एवं कॉपर कंसंट्रेटर प्लांट से टेलिंग निकल रहा और इस टेलिंग से यूरेनियम का जो अंश है वो बर्बाद हो रही है, इस संदर्भ में भी सांसद जी ने लगातार केंद्रीय यूरेनियम मंत्री से मिल कर रिकवरी प्लांट चालू करने की मांग की थी , आज भी CMD एवं उनके पदाधिकारियों से कहा कि यूरेनियम की क्षति हो रही है जो कि राष्ट्र की क्षति है और इस प्लांट के लिए जन सुनवाई हो चुकी है , जल्द से जल्द इस रिकवरी प्लांट को चालू की जाए , पदाधिकारियों ने जल्द से जल्द प्लांट को चालू करने की प्रक्रिया को आरंभ करेंगे ऐसा कहां
3.मुसाबनी बागजंता रोड -
वर्तमान में यह रोड काफी जर्जर अवस्था में है जिस कारण यहां के लोगों के जीवन यापन दूभर हो गया है तथा यह सड़क काफी सारे गांवों को जोड़ता है पूर्व में मेरे ही प्रयास से तत्कालीन CMD C K Asnani से CSR मद से लगभग 4.5 cr का फंड आवंटित कराया था जो कि ठेकदार के भाग जाने के कारण अभी तक अधूरा हैं , इसे पुनः चालू करने को कहा इस संदर्भ में पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जल्द ही हम इस रोड बनाने की प्रक्रिया को आरंभ करेंगे
4. बहाली - सासंद जी ने बहाली प्रकिया में पारदर्शिता लाने को कहा एवं विस्थापितों एवं स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देने की बात कही इस विषय में पदाधिकारियों ने सकारात्मक पहल की बात कही
5. 5. CSR - कंपनी द्वारा CSR मद से चल रहे योजनाओं पर गहन विचार विमर्श किया एवं इसमें पारदर्शिता लाने कहा तथा आस पास के इलाके में पेयजल आपूर्ति हेतु डीप बोरिंग का निर्माण एवं गुड़ाबांधा के हाड़ीयान जियान स्कूल में चार कमरों के निर्माण करने को कहा ।यह एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है तथा पूर्व में यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र भी रहा
6.नए यूरेनियम माइंस - गुड़ा बांदा क्षेत्र के कनियालुका गांव के आस पास के इलाके में काफी मात्रा में यूरेनियम मौजूद होने की संभावना है जहां नए माइंस चालू किया जा सकता है माइंस के चालू होने पर हैं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा , रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा लोगों में खुशहाली का माहौल होगा इस पर पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द इसकी प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी!
बैठक में CMD कँचम आनंद राव , DT मनोज कुमार, ED - CSR मनोज कुमार सिंघई, DGM - HR राकेश कुमार, पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश साव , PS जसवंत महतो उपस्थित रहें.
सोनम सिंह की रिपोर्ट