राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज करायी FIR की मांग

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज करायी FIR की मांग *

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है, जिन्होंने मलयालम टीवी चैनल की लाइव डिबेट में राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी बिष्टुपुर थाना पहुंचे और जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में FIR के लिए आवेदन दिया गया।

*मामले की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि* इस तरह की भड़काऊ और संवैधानिक मर्यादाओं के विरुद्ध भाषा लोकतंत्र के लिए घातक है। यह टिप्पणी न सिर्फ राहुल गांधी की सुरक्षा को चुनौती देती है, बल्कि देश की कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों को भी कमजोर करती है।

*कांग्रेस की मांग*

- भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव पर तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए
- भविष्य में लोकतांत्रिक गरिमा का हनन करने वालों को सबक मिले

*प्रमुख उपस्थित पदाधिकारी*

- आनंद बिहारी दुबे
- राजकिशोर यादव
- अवधेश सिंह
- योगेन्द्र सिंह यादव
- ब्रजेन्द्र तिवारी
- शफी अहमद खान
- रजनीश सिंह
- संजय सिंह आजाद
- अंसार खान
- बिजेन्द्र पाण्डेय
- विरेंद्र पाण्डेय
- अधिवक्ता नलिनी सिन्हा
- रंजीत राम
- राजीव मिश्रा
- अमित श्रीवास्तव

इस मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है।


REPORT=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post