समाजसेवी डॉ राजेश जायसवाल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से हुए

समाजसेवी डॉ राजेश जायसवाल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से हुए सम्मानित।
रिपोर्टर  विवेक सिनहा 
झारखण्ड आजतक न्यूज़ 
वाराणसी उत्तरप्रदेश 
वाराणसी। समाज सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ राजेश जायसवाल को आरएमएफ ओपन यूनिवर्सिटी इंडिया एवं ईस्ट वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित समारोह में “इंटरनेशनल एक्सीलेंस मीडिया सोशल अवार्ड” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ईस्ट वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ पी एल किरकिरे और आरएमएफ ओपन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो0 डॉ नाइट्स केआरएमबी एचआरएच प्रिंस देशराज बिक्रमांत मौजूद रहे।सम्मान पत्र प्रदान करते हुए इंटरनेशनल रियल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ग्लोबल पीस एम्बेसडर डॉ पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ राजेश जायसवाल को समाज सेवा में योगदान प्रेरणादायी है और यह नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने वाला है। ज्ञात होगी कि डॉ राजेश जायसवाल विगत 20 वर्षों से एक्यूप्रेशर, मेडिटेशन चिकित्सा चिकित्सा के माध्यम से निशुल्क सेवा देते आ रहे है।आपको को कई संगठनों ने अनेको सम्मान से सम्मानित किया है। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने उनको मिले उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post