शौर्य संस्था की वर्षगांठ पर भव्य समारोह, शहीद भगत सिंह की जयंती भी मनाई गई

शौर्य संस्था की वर्षगांठ पर भव्य समारोह, शहीद भगत सिंह की जयंती भी मनाई गई

जमशेदपुर। शौर्य संस्था की वर्षगांठ और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह का शुभारंभ आदरणीय भूतपूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, सांसद श्री विद्युत वरण महतो तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों एवं खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

शौर्य संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है, और इसी संकल्प के साथ संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post