जिला कांग्रेस जनहित के समस्याओं का समाधान करने के लिए डीटीओ से मिला - आनन्द बिहारीदुबे.

जिला कांग्रेस जनहित के समस्याओं का समाधान करने के लिए डीटीओ से मिला - आनन्द बिहारीदुबे.

जमशेदपुर  : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जनहित के मुद्दों को लेकर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिला परिवहन पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम धनंजय कुमार से मिलकर क्रमवार एक एक समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुना एवं कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
1)  वाहन परमिट शुल्क की एकमुश्त पाँच वर्षीय राशि जमा करने की अनिवार्यता के कारण आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है। एकमुश्त भुगतान न करने पर जुर्माना (₹10,000) संबंधित लोगों के लिए अत्यधिक बोझिल है, जिससे कई वाहन मालिक एवं चालक संकट में हैं।
2)  सड़क पर जगह-जगह वाहन जाँच के दौरान पुलिस की चेकिंग प्रक्रिया के कारण वाहन चालकों में भय एवं दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। (जाँच) के नाम पर बेतहासा फाईन की जा रही है,  वाहन जाँच के स्थान पर ही ऑनलाइन लैपटॉप से सभी प्रकार के टैक्स, वीमा भरने का व्यवस्था की जाए, जिससे सरकार को राजस्व भी मिले और जनता में दहशत का माहौल नही रहे।
3)  बसों में जनप्रतिनिध, महिलाओं एवं दिव्यांग के लिए सीट अनिवार्य रूप से आरक्षित की जाए, सरकार के पदाधिकारी बसों का भौतिक सत्यापन करें।
4)  पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक की छोटी एवं बड़ी व्यवसायिक वाहन का रजिस्ट्रेशन समाप्ति के बाद भी परिवहन टैक्स वसूली का नोटिस विभाग से दी जा रही है। जिससे वैसे सभी गरीब और मध्यम व्यवसायिक वाहन मालिक जेल जाने के भय से दहशत में है। इस विषय में बकाया टैक्स 25% जमा लेकर सेटलमेंट की जाए। जिससे व्याप्त दहशत समाप्त हो।
#  परमिट शुल्क की अदायगी के लिए तिमाही या मासिक स्लैब की व्यवस्था हो।
#  बेरोजगारी या आर्थिक संकट को देखते हुए जुर्माने की राशि माफ या कम की जाए।
#  चेकिंग प्रक्रिया को मानवीय और यातायात-अनुकूल बनाया जाए।
#  सभी लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाया जाए व ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।
कृपया उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की कृपा करें।
==========2=========
*प्रेस रिलीज*
*जमशेदपुर के मुख्य सड़को पर जाम और यातायात सुचारू करने के लिए जिला कांग्रेस ने मांग पत्र सौंपा - आनन्द बिहारी दुबे*
जमशेदपुर  : पार्टी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में आरक्षी उपाधीक्षक यातायात श्री नीरज से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर में सड़क जाम, सहित अनेकों जनहित के मुद्दों को क्रमवार रखा। जिस पर आरक्षी उपाधीक्षक यातायात ने सभी समस्याओं पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। 
# बिष्टूपुर बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार में ट्राफिक अनियमिता के कारण भारी जाम लग रही है। जबकि बिष्टूपुर बाजार में इस पर्व के माहौल में लगभग 50 हजार से अधिक लोग बाजार करने पहुंच रहें है। जिससे आम लोग बाजार के मुख्य मार्ग पर वाहन पार्किंग कर देते है। जिससे अक्सर भारी जाम लग जाती है। इस समस्या के सुधार हेतू आम दुकानदार एवं वाहन मालिक एवं चालकों के बीच एक दिवसीय आग्रह अभियान चलाकर कर जागरूकता की जाए। जिसमें प्रशासन के पदाधिकारी के साथ हम लोग भी आग्रह अभियान में साथ रहेंगे।
1)  साकची स्ट्रेट माइल रोड जो बागे जमशेद के पास गोलचक्कर पर मिलता है। उस गोलचक्कर पर बराबर जाम रहता है । कृपया वहां ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था की जाए।
2)  निवेदनपूर्वक कहना है कि टेल्को क्षेत्र में ट्यूब कंपनी मुखी बस्ती से जेम्को मनीफिट, साउथ गेट टेल्कोन होते हुए टाटा पावर प्लांट , ट्यूब कंपनी बर्मामाइंस से भाया केबुल टाउन होते हुए गोलमुरी तक एवं जेम्को बस स्टैंड से भाया लक्ष्मीनगर होते हुए बर्मामाइंस पुलिस थाना (टी आर ऍफ़  कंपनी) तक बड़ी गाड़िया ट्रक-ट्रेलर अतिक्रमण कर मुख्य सड़क पर पार्किंग कर  संकरा कर देते है। जिससे आये दिन जाम लगना, दुर्घटना होना आदि आम बात हो गयी है । इनपर यातायात विभाग का ध्यान कभी नहीं जाता न ही कार्यवाही की जाती है। वरिष्ठ पदाधिकारी का आदेश नही मिलने के कारण स्थानीय प्रशासन मौन रहता है।
3)  मानगो बस स्टैंड से भुईयाडीह एवं अन्य सड़कों के किनारे बेतरतीब ढंग से ट्रक, ट्रेलर, बड़ी बसें खड़ी रहती है। जिससे आम नागरिकों का चलना फिरना दूभर हो गया है।
4)  मुख्य सड़क पर निम्नलिखित स्थान छोटे यात्री वाहनों के कारण जाम लग रहा है - टाटानगर स्टेशन गोलचक्कर, वीर कुंवर सिंह चौक, जुगसलाई फाटक चौक के पास जाम एवं रांग साईट से ड्राइविंग, वोल्टास चौक के तीनों छोर पर, डायग्नल रोड चौक, बिष्टूपुर पोस्टल चौक के पास, साकची आई अस्पताल, साकची गोलचक्कर पर बेतरतीब ढंग से छोटे यात्री वाहन लगा कर कृत्रिम रुप से जाम लगाया जाता है। जहां प्रशिक्षण प्राप्त ट्राफिक पुलिस जवान का नियमित नियुक्ति कर यातायात को नियमबद्ध करना आवश्यक हो गया है।
5)  जमशेदपुर के अनेकों मुख्य सड़कों पर रांग साईट से वाहन चलाने का प्रचलन आम होता जा रहा है। जिसे रोकना आवश्यक हो गया है।

प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, राजकिशोर यादव, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, रईस रिजवी छब्बन, जसवंत सिंह जस्सी, फिरोज खान, रेयाज खान, संजय सिंह आजाद, रजनीश सिंह, गुरदीप सिंह राजा सिंह राजपूत सुल्तान अहमद अमर कुमार मिश्रा पवन कुमार ओझा नालनी सिंह आशीष ठाकुर सुदर्शन तिवारी रणजीत सिंह रंजीत झा एसपी सिंह अजय दास अखिलेश यादव सनी सिंह निखिल कुमार सुशील घोष शमशेर आलम सतीश कुमार दिनेश कुमार लकी शर्मा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

REPORT=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post