जमशेदपुर, 29 सितंबर।
दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर बागबेड़ा गांधीनगर शाखा मैदान में जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो के सौजन्य से टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल वितरण की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा ने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो का यह प्रयास बागबेड़ा की जनता के लिए सराहनीय योगदान है। उन्होंने सांसद जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशीलता और जनहितकारी सोच हमेशा जनता के काम आती है।
गांधीनगर क्षेत्र में पानी वितरण कार्य दीपक दागी, संयोजक बागबेड़ा महानगर विकास समिति सह भाजपा नेता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।