कदमा गणेश मेला में पार्किंग शुल्क को लेकर मनमानी वसूली की जा रही है। पार्किंग कर्मियों द्वारा दो-पहिया वाहन के लिए तय 10 रुपये की रसीद दी जा रही है, लेकिन वास्तव में 20 से 30 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
इस तरह की अवैध वसूली से श्रद्धालुओं और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सवाल उठता है कि इस स्थिति पर प्रशासन क्या कार्रवाई कर रहा है और क्या इसकी जानकारी उपायुक्त (डीसी) साहब को है?
जनता की माँग है कि पार्किंग शुल्क को लेकर स्पष्ट दरें निर्धारित की जाएँ और मनमानी वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।