*खुटाडीह | 5 अगस्त 2025 (मंगलवार):*
*आर.एम.एस. हाई स्कूल, खुटाडीह* में *झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)* के वरिष्ठ नेता एवं जनजातीय समाज के लोकप्रिय नेता *श्री शिबू सोरेन,* जिन्हें आमजन "दिशोम गुरु" के नाम से जानते हैं, की स्मृति में एक *शोक सभा* का आयोजन किया गया। यह सभा एक भावभीनी श्रद्धांजलि थी, जिसमें उनके योगदानों को याद करते हुए उपस्थित जनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस शोक सभा पर *आर.एम.एस. हाई स्कूल, खुटाडीह* की प्राचार्या *डॉ. परिणीता शुक्ला* एवं *आर.एम.एस. हाई स्कूल, बालिचेला* की प्राचार्या *श्रीमती प्रतिमा सिन्हा* की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों विद्यालयों के सभी *शिक्षक* एवं *कर्मचारीगण* इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित थे।
*आर.एम.एस. समिति की सह-सचिव श्रीमती वंदना जैन* भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
सभा की शुरुआत *प्रार्थना* के साथ हुई, जिसके उपरांत *1 मिनट का मौन* रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी उपस्थितजनों ने फूल अर्पित कर एवं प्रार्थना करके दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
*–* *RMS हाई स्कूल, खुटाडीह द्वारा जारी*