जुगसलाई के दो प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन, HP गैस गोदाम और राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में किया गया जागरूकता कार्यक्रम

========================
*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर*

 
*जुगसलाई के दो प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन, HP गैस गोदाम और राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में किया गया जागरूकता कार्यक्रम*
--------------------------------
जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र स्थित HP गैस गोदाम तथा राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में आज अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, तथा सुरक्षित निकासी के उपायों की जानकारी दी गई। अग्नि शमन दल ने डेमो के माध्यम से कर्मचारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में आपात स्थिति में सतर्कता एवं त्वरित निर्णय क्षमता को विकसित करना था, जिससे किसी भी आकस्मिक घटना से प्रभावी रूप से निपटा जा सके। इस प्रकार के नियमित मॉक ड्रिल आयोजन से न केवल संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होती है, बल्कि कर्मियों में आत्मविश्वास और सजगता भी बढ़ती है।

=========================
*Team PRD (East Singhbhum)*
=========================

Post a Comment

Previous Post Next Post