*प्रथम स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन*
----------------------------------------
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण व प्रथम स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
संयोजक अखिलेश यादव व आयोजन कर्ता राज प्रकाश पप्पू (MPS) ने बताया कि ग्राम भिंडूसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधारोपण कर एवं रक्त एकत्रित करने वाली टीम का माला पहनकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण यादव, अनिल गुप्ता पूर्व सरपंच, मातादीन, कृष्ण यादव यादव, राशिद खान, नवीन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दौरान सैकड़ो रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस दौरान 73 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया!
सभी रक्तदाताओं का माला पहनाकर , प्रशस्ति पत्र व एक छायादार पौधा देकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ईश्वर संजू रोहित सतपाल आशीष गुप्ता आर्यन गुप्ता जितेंद्र, संजय, अरविंद, कमल, रामवीर, आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।