भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार एवं सचिव मुरारी लाल अग्रवाल ने आज मारवाड़ी समाज के 89 वर्षीय वरिष्ठतम समाजसेवी श्री भादरमल खेमका जी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।
ऐसी स्थिति में उनसे मिलने पर वे खुशी से झूम उठे। लगभग 1 घंटे तक बातचीत हुई। उन्होंने स्वरचित एक कविता भी मिलने गए दोनों लोगों को सुनायी।
श्री पोद्दार ने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर व अस्वस्थता की स्थिति में अगर दो लोग हाल-चाल पूछने पहुंचते हैं, तो वे प्रसन्नता से झूम उठते हैं।
हमारा सौभाग्य है कि आज हम उनसे मिल सके और उनके साथ कुछ पल ही सही, खुशियां बांट सके।
श्री पोद्दार ने कामना की है कि ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें।