*भारतीय सेना के सम्मान में आर.पी.एस. पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा में 60वाँ रक्तदान शिविर*
आर.पी.एस. शिक्षा संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर ओपी यादव जी की पुण्यतिथि के अवसर उनकी स्मृति को समर्पित भारतीय सेना के घायल सैनिकों के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर 30 अगस्त 2025 को आर.पी.एस. पब्लिक स्कूल नज़दीक भिवाड़ी मोड़ पर आयोजित किया जाएगा।
इस पुनीत कार्य का आयोजन युवा जीवन रक्षक समिति भिवाड़ी के सहयोग से किया जा रहा है, जो पिछले लगभग 10 वर्षों से भारतीय सेना के घायल सैनिकों हेतु निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है।
युवा जीवन रक्षक समिति के संरक्षक एवं संयोजक श्री दिनेश बेदी ने बताया कि यह 60वाँ रक्तदान शिविर होगा, जिसमें भिवाड़ी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी एवं आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों रक्तदाता भाग लेंगे। भारतीय सेना के रक्तकोष के लिए रक्त संग्रह हेतु धौला कुआं (दिल्ली) से भारतीय सेना की विशेष मेडिकल टीम इस शिविर में पहुँचेगी।
इस अवसर पर आर.पी.एस. समूह की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव एवं सी.ई.ओ इंजी. मनीष राव भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और इस सेवा कार्य को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा गोपीनाथ हॉस्पिटल, मानव मंगल विकास समिति, सर्व सेवा संस्थान, द् राष्ट्रीय अजर सेवा संस्थान, पंजाबी सभा भिवाड़ी, भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, श्री राम सेवा समिति सहित कई अन्य संस्थाएं भी रक्तदान शिविर में मदद करेगी
“सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए रक्त बहाया,
हम उनके जीवन के लिए रक्तदान करेंगे।”