बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना हो या बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट में कहीं कोई कार्य नहीं चल रहा है,

बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना हो या बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट में कहीं  कोई कार्य नहीं चल रहा है,  सुबोध झा

 जमशेदपुर 19 जुलाई बागबेडा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं इस आंदोलन के आंदोलनकारी सुबोध झा के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने 18 एवं 19 जुलाई को बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ती योजना एवं बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का स्थल निरीक्षण किया गया,  सर्वप्रथम आदित्यपुर मोड फिल्टर प्लांट का स्थल निरीक्षण में फिल्टर प्लांट में कोई कार्य नहीं चल रहा है, ठेकेदार बसंत सिंह ने बताया मोटर का अप्रूवल मिल गया है, डेढ़ से 2 महीने मै  फिल्टर प्लांट का पूरा कार्य कर लिया जाएगा, 
 बागबेड़ा ग्रामीण जिला पूर्ति योजना के आधे अधूरे छोड़े हुए कार्यों का विभिन्न स्थानों का स्थल निरीक्षण जैसे  गिद्धी झोपड़ी फिल्टर प्लांट, बड़ौदा घाट के पास पाया निर्माण, आदित्यपुर रेलवे ट्रैक के नीचे से 365 मीटर पाइप लाइन को पार करने के स्थान एवं राधा स्वामी सत्संग समिति आदित्यपुर के तरफ से पाया निर्माण कार्य स्थल  पर जाकर  निरीक्षण किया गया,बागबेडा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कहीं भी कोई कार्य नहीं चल रहा है, 16 जुलाई को डीसी कार्यालय में जिला योजना दिशा की बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी ने कहा 10 करोड रुपए उपलब्ध है, और तेजी से कार्य चल रहा हैं, सच्चाई उजागर करने के लिए 18  और 19 जुलाई को समिति के सदस्यों ने सभी कार्यस्थल पर जाकर निरीक्षण किया है सभी की फोटो और वीडियो हम आप सबों को उपलब्ध करा रहे हैं कहीं भी किसी भी प्रकार का कोई कार्य नहीं हो रहा है, सुबोध झा ने कहा जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद माननीय विद्युत वरण महतो जी ने कहा है सभी स्थलों पर जाकर वह स्वयं स्थल निरीक्षण करेंगे, विभाग के द्वारा बराबर झूठ बोला गया है, दोनों की चिट्ठी भी उपलब्ध करा रहा हूं एक कहता है कार्य प्रगति पर है फंड की कोई कमी नहीं है कार्य तेजी से चल रहा है‌‌,,दूसरा कहता है केंद्र सरकार फंड नहीं दे रही है इसलिए योजना में विलंब हो रही है, सुबोध झा ने कहा जनता का पैसा का दुरुपयोग हो रहा है, 237 करोड रुपए एवं 50 करोड़ 58 लाख का भी गबन हो रहा है, और सरकार के द्वारा फंड उपलब्ध कराने के बाद भी 8 वर्षों से काम को आधा अधूरा छोड़कर 21 पंचायत के 113 गांव और रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियों के 225000 जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस पड रहा है, रेलवे ट्रैक के नीचे से 365 मीटर पाइप लाइन को पार करना है आज एक वर्षों से ऊपर हो गया है 18 से 20 मीटर पाइप पार करने का कार्य बाकी है, कार्य स्थल पर मजदूरों ने बताया भारी बारिश आने के कारण पूरे पाइप लाइन में पानी भर जाने के कारण काम बंद है, मोटर पंप के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है,   रेल्वे ट्रैक के नीचे से पाइप पार करने में लगभग 2 से 3 महीने और लग सकता है,, स्थल निरीक्षण में भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा के साथ बागबेड़ा महानगर विकास समिति के  संयोजक विनोद राम, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सिंह, महिला मोर्चा की संयोजक पवित्रा पांडे, रेल्वे क्षेत्र बस्ती के संयोजक दीपक दागी, भाजपा युवा मोर्चा बागबेड़ा मंडल के महामंत्री मनोज सिंह, श्यामू मिश्रा, आदित्य कुमार, राजेश शर्मा प्रमुख थे,

Post a Comment

Previous Post Next Post