द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक दर्शन मेले के चौथे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, ईश्वरीय संदेशों से हुआ वातावरण मंत्रमुग्ध।





📍 स्थान: विजया हेरिटेज, कदमा, जमशेदपुर


📅 दिनांक: 27 जुलाई 2025

द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक दर्शन मेले के चौथे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, ईश्वरीय संदेशों से हुआ वातावरण मंत्रमुग्ध।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा एवं विजया हेरिटेज 4th फेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक दर्शन मेले के चौथे दिन आज विजया हेरिटेज और आस-पास की सोसाइटीज़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शनार्थी आरती एवं आध्यात्मिक अनुभव हेतु पहुंचे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पावन ज्योतिर्लिंग आरती एवं आध्यात्मिक भजनों के संग हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण में एक दिव्य अनुभूति व्याप्त हो गई। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संजू बहन, अलका बहन एवं गंगा बहन की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने पधारे हुए समाजसेवियों एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र और ईश्वरीय सौगात भेंट कर उनका सम्मान किया।

अपने संबोधन में बी.के. संजू बहन ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मानव कल्याण, आत्मिक जागृति एवं नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे सेवाकार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार राजयोग व्यक्ति को आत्मिक बल प्रदान करता है, तनाव से मुक्ति दिलाता है और संपूर्ण जीवनशैली को सकारात्मक बनाता है।

साथ ही उन्होंने योग और प्राणायाम को दैनिक जीवन का अनिवार्य अंग बनाकर शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लाभ भी साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर आंतरिक शांति एवं ऊर्जा का अनुभव किया।


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय
कदमा शाखा, जमशेदपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post