रंजन सिंह कांग्रेस कमेटी के करनडीह सह घाघीडीह के मंडल अध्यक्ष
आज कीताडीह क्षेत्र में रंजन सिंह के आवासीय कार्यालय मैं कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे एवं कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह को सम्मानित किया गया,
आपको बताते चले की करनडीह सह घाघीडीह के नये मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह को कांग्रेस कमेटी पदभार सौंप चुकी है, इसी कड़ी में आज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे रंजन सिंह के आवासीय कार्यालय मैं पहुंच कर उन्हें सम्मानित किये, एवं मंडल के विस्तार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये,
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पुराने मंडल अध्यक्ष एवं बहुत सारे कार्यकर्ता गर्म जोशी से रंजन सिंह के सम्मान में अपनी बातें रखें।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सविता कच्छप, राजा ओझा, सुधीर दुबे, मुकेश कुमार, प्रसनजीत, कुसुम देवी, देवंती देवी, बबलू पांडे, बसंत ठाकुर, रवि चौबे, योगेंद्र सिंह, रानी देवी, सुनैना देवी, प्रमिला देवी, एवं बागबेडा कॉलोनी से पंचायत समिति सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अनिल सिंह, कांग्रेस के राजनारायण यादव, मुकेश झा, एवं बहुत सारे गण मान्य लोग उपस्थित रहे।