मानगो मुंशी मोहल्ला स्थित नज़रिया मध्य विद्यालय में गीता थिएटर द्वारा संचालित मस्ती की पाठशाला कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

मानगो मुंशी मोहल्ला स्थित नज़रिया मध्य विद्यालय में गीता थिएटर द्वारा संचालित मस्ती की पाठशाला कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक


आज दिनांक 18 जुलाई को मानगो मुंशी मोहल्ला स्थित नज़रिया मध्य विद्यालय में गीता थिएटर के सौजन्य से मस्ती की पाठशाला इन गवर्नमेंट स्कूल कार्यशाला में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, अच्छा स्पर्श - बुरा स्पर्श, कम उम्र में किशोरियों को आने वाले मासिक धर्म एवं बाल शोषण के प्रति जानकारी प्रदान कर जागरूक करने का संभव प्रयास किया गया।

मौके पर विद्यार्थियों से गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी, सचिव प्रेम दीक्षित, विद्यालय प्रधानाचार्य अभीलशा एवं विद्यालय अध्यापिका सह कार्यशाला प्रभारी संगीता मैडम द्वारा विषय वस्तु से सम्बन्धित भाषण देते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया एवं विद्यार्थियों से इन विषयों पर परिचर्चा किया।

कार्यशाला के बाद विद्यार्थियों से प्रश्नवली किया गया, सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर नज़रिया मध्य विद्यालय की प्रभार प्रधानाचार्य अभीलशा मैम्म ने विद्यार्थियों को कार्यशाला में सक्रिय रहने एवं सभी प्रश्नों के सही जवाब देने के लिए सराहना किया तथा गीता थिएटर के टीम को अपना बहुमूल्य समय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रदान कर विद्यार्थियों को अनुशासन का ज्ञान देने एवं कला के प्रति रुचि जागृत करने के लिए आभार व्यक्त किया।

अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षक एवं गीता थिएटर के समस्त कलाकारों ने संयुक्त रूप से समाज को नशा मुक्त बनाने तथा नशा मुक्ति के प्रति सदैव तत्पर रहने हेतु  शपथ ग्रहण करवाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post