वाराणसी बार-बार गंदगी करने वालों पर नगर निगम सख्त, दो हजार जुर्माना वसूला
जुलाई... 26, 2025,
रिपोर्टर विवेक सिनहा
झारखण्ड आजतक न्यूज़
वाराणसी उत्तरप्रदेश
वाराणसी। नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्गाकुंड इलाके में बार-बार गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। नगर निगम प्रशासन की सख्ती से लोगों में खलबली मची रही।
स्वच्छता अभियान के तहत दुर्गाकुंड, मानसमंदिर, संकटमोचन क्षेत्र में क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक अश्वनी वर्मा एवं डाक्यूमेंट मैनेजर प्रीति सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानों के सामने गंदगी फैलाए थे। दुकानदारों से 2 हजार का जुर्माना वसूला गया।
टीम की ओर से रथयात्रा चौराहे पर खुले में पेशाब न करने के लिए जागरूक किया गया। नगर आयुक्त ने सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि वे सड़कों पर कूड़ा न फेकें। अपने दुकानों के आसपास साफ-सफाई रखते हुए नगर निगम का सहयोग करें।