बागबेडा ग्रामीण जला पूर्ति योजना के तरह गोविंदपुर जलापूर्ति योजना को भी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग बर्बाद कर देगा, सुबोध झा,
जमशेदपुर 11 जुलाई सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति एवं जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी ने कहा बागबेडा ग्रामीण जला पूर्ति योजना एवं बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जला पूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट निर्माण के लिए आए फंड का जिस प्रकार से लूट कर लिया गया और जनता को आज 8 वर्षों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, इस मामले पर सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार का संज्ञान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी हो जिला प्रशासन हो या झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर किया गया है, कहीं कोई सुवाई या कार्रवाई भ्रष्टाचारियों पर नहीं हो रहा है, सुबोध झा ने कहा अब ठीक उसी प्रकार से गोविंदपुर जला पूर्ति योजना जिस प्रकार से चालू है, कुछ दिनों में इस योजना से पानी भी बंद हो जाएगा और वहां की जानता फिर बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगी योजना को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और कॉन्टैक्टर ने बर्बाद कर दिया है, करोड़ों रुपए का लूट हो चुकी है, जनता से कनेक्शन के नाम पर समान जाति से 450 रुपया करके और ऐसी और एसटी से 225 रुपया प्रत्येक जनता जनार्दन से ग्रामीण जला पूर्ति योजना में लिया गया है,किसी भी प्रकार का हिसाब किताब सूचना के अधिकार के तहत उपलब्ध नहीं कराया गया है, और ग्राम जल स्वच्छता समिति एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग इस फंड का दुरुपयोग कर चुके हैं, इस मामले पर संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है,जनता दरबार में भी बागबेडा ग्रामीण जला पूर्ति योजना हो, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जला पूर्ति योजना हो,गोविंदपुर ग्रामीण जला पूर्ति योजना हो राशन का मामला हो या कचरा और जल जमाव का मामला हो सभी मुद्दे आज प्रखंड कार्यालय के जनता दरबार में और उपायुक्त महोदय के जनता दरबार में जोरदार तरीके से उठाए गए, समिति के तरफ से विनोद राम पवित्रा पांडे मनोज कुमार शामिल थे