मुसाबनी : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे विगत दिनों मुसाबनी बाजार में दौरा के क्रम में वर्षों से बेतहासा जमा कुडा-कचडा सफाई का मामला दुकानदार एवं आम जनता ने महामारी फैलने के आशंका को लेकर उठाया था। जिस पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संज्ञान लेकर अंचल अधिकारी को साफ-सफाई कराने का बात कहा, जिसका विगत दिनों से सफाई युद्ध स्तर पर पे लोडर एवं ट्रैक्टर लगाकर चालू किया गया था, कुडा-कचडा के उठाव को बीच में रोक दिया गया जिसकी शिकायत पुनः बाजार के लोगों ने अध्यक्ष से की निरीक्षण में पाया गया कि अभी भी कचरे का अंबार लगा हुवा है आज के आज हीं इसका निष्पादन हो जाए इस उद्देश्य को देखते हुए हाईवा और पे लोडर लगाकर साफ-सफाई कार्य को आज पुनः सुरु कराया गया जिसका जायजा लेने जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे पहुँचें। कचरा-कुडा का सफाई सम्पन्न होने पर बाजार क्षेत्र के दुकानदार, आम जनता ने जिलाध्यक्ष के योगदान से बहुत खुशी जाहिर किया।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता शमशेर खान, शत्रुघन प्रसाद, प्रखण्ड अध्यक्ष संजय कुमार साह, नलिनी कुमारी, सफी इरफान उपस्थित रहे।
REPORT=M.K