टपूकड़ा,*राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) शाखा टपूकड़ा। के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीम टपूकड़ा

टपूकड़ा,*राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) शाखा टपूकड़ा। के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीम टपूकड़ा को ज्ञापन सोपा।*  राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) शाखा टपूकड़ा के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल तंवर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर टपूकड़ा को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में संगठन के द्वारा झालावाड़ जिले की मनोहर थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरौली हादसे में मृतक छात्रों के परिजनों हेतु एक-एक करोड़ रुपए सहायता राशि एवं परिजनों को स्थाई सरकारी नौकरी देने, घटना की न्यायिक जांच तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने, प्रदेश के समस्त समस्त राजकीय विद्यालय भवनों की सुरक्षा की जांच करने, तथा शिक्षा की बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप राज्य बजट का 6% शिक्षा पर खर्च करने विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त कक्षा कक्षों का निर्माण सुनिश्चित करने और पिपरौली विद्यालय के निलंबित शिक्षकों को बहाल करने की मांग की गई। इस अवसर पर सोहनलाल सभाध्यक्ष, नरेंद्र नारवाल संरक्षक, धर्मपाल तंवर ब्लॉक अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद, कमल सिंह, हनुमान गोठवाल, हरिसिंह, रवि कुमार, कमलेश कुमार, हुकम चंद, विक्रम सिंह राकेश कुमार, दिनेश मीणा, विजेंद्र सिंह , जाकिर हुसैन, आदि अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post