तिजारा कस्बे के हींगवाहेडा में आइकॉन के रूप में कार्यरत एकमात्र सीबीएसई एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की छात्रा सुश्री याशिका का आईआईटी एडवांस में चयन हुआ है। छात्रा ने ओबीसी कैटेगरी में 3640 वीं रैंक हासिल कर विद्यालय के गौरवपूर्ण इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। प्रधानाचार्य रतनलाल सुथार ने बताया कि जेईई मेंस में भी पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ था, जिसमें से एडवांस में एक छात्रा का चयन हुआ। इसके लिए विद्यालय स्टाफ द्वारा अतिरिक्त कक्षाएं लेकर इन्हें JEE एवं नीट के तैयारी करवाने हेतु पढ़ाया जाता है। निसंदेह छात्रा एवं स्टाफ बधाई के पात्र हैं। वर्तमान में तिजारा क्षेत्र के सभी अभिभावकों से आग्रह है कि कक्षा 11 एवं अन्य कक्षाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चालू है, अतः विद्यालय से संपर्क कर एक गुणवत्तापूर्ण विद्यालय में विद्यार्थियों अपने बालकों का प्रवेश सुनिश्चित करें।
मॉडल स्कूल के एक विद्यार्थी का जीJEE एडवांस में चयन
byJHARKHAND AAJTAK
-
0