जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर*

=======================
*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर*


*जिला के 25वें उपायुक्त के रूप में श्री कर्ण सत्यार्थी ने कार्यभार ग्रहण किया, निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने दी शुभकामनाएं*
-------------------------------------
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के 25वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय में आयोजित एक सादे किन्तु गरिमापूर्ण समारोह में निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने पदभार सौंपा। इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीएम धालभूम, एडीसी व अन्य वरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नव पदस्थापित उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी इसके पूर्व गुमला के उपायुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिले के समग्र विकास, जनहित में सुशासन, तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जिले में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा नव नियुक्त उपायुक्त श्री सत्यार्थी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन के शांतिपूर्ण समापन में जिला के नागरिक,  मीडिया प्रतिनिधि, सभी पदाधिकारी व कर्मी के सहयोग की सराहना की। 

श्री कर्ण सत्यार्थी ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पूर्वी सिंहभूम जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं जनसुनवाई को प्राथमिकता दूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सभी वर्गों के साथ मिलकर विकास को गति दी जाएगी। नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जिला के विकास कार्यों को नई दिशा और गति दी जाएगी।


=========================
*Team PRD (East Singhbhum)*
=========================

Post a Comment

Previous Post Next Post