संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज कदमा-सोनारी प्रखण्ड एवं जेम्को कांग्रेस कमिटियों द्वारा सफल बैठक का आयोजन हुआ।

संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज कदमा-सोनारी प्रखण्ड एवं जेम्को कांग्रेस कमिटियों द्वारा सफल बैठक का आयोजन हुआ।

आज दिनांक 22 जून 2025 को संगठन सृजन अभियान के तहत दो महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुईं।
1)पहली बैठक सुबह 11:00 बजे कदमा कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई, जिसका आयोजन प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के द्वारा किया गया।
2) दूसरी बैठक दोपहर 12:00 बजे सामुदायिक भवन, ग्वालाबस्ती (टेल्को) में जेम्को कांग्रेस कमिटी द्वारा संपन्न की गई।

बैठकों में संगठनात्मक मजबूती, बूथ गठन, कार्यकर्ता संवाद और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने हेतु सभी उपस्थित साथियों ने अपने विचार साझा किए।

बैठकों में प्रखण्ड अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, प्रखण्ड पर्यवेक्षकगण, प्रखण्ड संगठन प्रभारीगण, एवं मण्डल संगठन पर्यवेक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस परिवार के सभी सम्मानित साथियों का हृदय से आभार जिन्होंने संगठन सृजन के इस अभियान को मजबूती प्रदान की।

REPORT=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post