खासमहल और जमशेदपुर प्रखण्ड में दो महत्वपूर्ण जनहित कार्यक्रमों में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की सक्रिय सहभागिता

खासमहल और जमशेदपुर प्रखण्ड में दो महत्वपूर्ण जनहित कार्यक्रमों में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की सक्रिय सहभागिता

आज पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधिमंडल ने दो जनहित कार्यक्रमों में भाग लिया—

 1. कृषि उत्पादन बाजार समिति, खासमहल, परसुडीह का निरीक्षण:
प्रतिनिधिमंडल ने पणन सचिव श्री भूषण आनंद जी से मुलाक़ात कर 14 विषयों पर चर्चा की। दुकानों, गोदामों और सड़कों की जर्जर स्थिति, पेयजल, शौचालय, कैंटीन, रैन बसेरा, श्रमिक कल्याण, बाजार आधुनिकीकरण आदि प्रमुख मुद्दे रहे।

इन सभी विषयों को कृषि मंत्री माननीया श्री शिल्पी नेहा तिर्की जी एवं बाजार बोर्ड चेयरमैन श्री रविंद्र सिंह जी तक पहुँचाया जाएगा।

 2. पंचायत सचिवालय, जमशेदपुर प्रखण्ड में मुखियागणों के साथ संवाद:
मुखिया संघ महासचिव श्री कान्हू मुर्मू जी ने पंचायतों की आर्थिक स्वायत्तता, नियमित मानदेय, विभागीय अधिकार, मनरेगा संचालन, दुर्घटना बीमा आदि मुद्दों को सामने रखा।
हमने आश्वस्त किया कि इन सभी मांगों को ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी तक पहुँचाया जाएगा और शीघ्र ही एक जिला स्तरीय संवाद बैठक का आयोजन किया जाएगा।

 बैठक में उपस्थित मुखियागण: श्री कान्हू मुर्मू (महासचिव), श्री सुनील किस्कु (सचिव), श्रीमती जोबा मार्डी (सह-कोषाध्यक्ष), श्री मनोज कुमार मुर्मू (उपाध्यक्ष), श्रीमती सुमन सिरका (प्रवक्ता)

इस अवसर पर श्रीमती अपर्णा गुहा, श्री धर्मा राव, श्री ब्रजेंद्र तिवारी, श्री रंजीत झा, श्री अजय मंडल, श्री अंकुश बनर्जी, श्री नारायण डे, श्री आशीष ठाकुर, श्री मुन्ना मिश्र, श्री सुरज मुंडा, श्री कमलेश कुमार (RTI विभाग), श्री सनी सिंह (युवा कांग्रेस), श्री निखिल कुमार, श्री सतीश यादव, श्री शुभम झा, श्री अजय, श्री कामेश्वर सिंह, श्री सुशील घोष सहित कांग्रेस परिवार के अनेक सक्रिय सदस्य शामिल रहे।

REPORT=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post