जागो संगठन एवं झारखंड घासी यूवा विंग कि ओर से घासी समाज के मैट्रिक और इंटर में उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को और देश और राज्य के नाम रोशन करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया


जागो संगठन एवं झारखंड घासी यूवा विंग कि ओर से घासी समाज के मैट्रिक और इंटर में उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को और देश और राज्य के नाम रोशन करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया

आज दिनांक 29/06/2025 को सुबह 11 बजे से आदिवासी एसोसिएशन हॉल सीतारामडेरा जमशेदपुर में जागो संगठन एवं झारखंड घासी यूवा विंग के ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया जिसमें कोल्हान प्रमंडल के घासी (मुखी) समाज के छात्र छात्राओं जो इस वर्ष मैट्रिक और इंटरमीडिएट में अच्छे नम्बरों से उत्तीर्ण हुए 52 छात्र छात्राओं को उन्हें मंच से हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जमशेदपुर पूर्वी के विधायका माननीय पूर्णिमा साहु जी के हाथों सम्मानित किया गया और विधायका जी ने छात्र छात्राओं के बीच अपने सम्बोधन में छात्रों के उज्जवल भविष्य कि कामना किया साथ ही साथ झारखंड में समाज को गौरवान्वित करने वाले, डॉ वैष्णव चरण मुखी जी , पंचपरगनिया भाषा साहित्य अखाड़ा से सम्मानित मारोंपरंत श्री विपिन बिहारी मुखी के सुपुत्र सुभाष मुखी, कविता कुमारी ब्रेस्ट कैंसर से Phd (KIIT )  आदि को समाज रत्न स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि के हाथों दिया गया ..खेल कूद में पुलिस विभाग में, उच्च शिक्षा कला और संस्कृति में बड़े मुकाम हासिल करने वाले समाज के सम्मानित लोगों को भी समाज भुषण स्मृति चिन्ह अति विशिष्ट अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित डॉ वैष्णव चरण मुखी, गौतम बोस, कनिज फातिमा,पुनीता मुखी, सुभाष मुखी के हाथों से दिया गया तथा कार्यक्रम में विभिन्न समाज के जैसे आदिवासी हो समाज, मुंडा समाज, उरांव समाज के प्रमुख लोगों को मंच पर बुला कर आयोजन कमिटि कि ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया गया।
इस तरह कार्यक्रम को सफल बनाने में जागो एवं झारखंड घासी यूवा विंग के सुमंत मुखी, रवि मुखी,जोलेश मुखी, संतोष मुखी,राजू मुखी, धीरज मुखी, मुन्ना मुखी,अविनाश मुखी,करन मुखी, शत्रुघ्न मुखी, धिरज मुखी2 , सावन मुखी,संतू मुखी, चीकू मुखी, घनश्याम,सवन मुखी,नरेश मुखी,रमेश मुखी आदि

Post a Comment

Previous Post Next Post