जून 2025 की शुरुआत के साथ ही कई नियम और सेवाओं में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और दिनचर्या पर पड़ेगा। इन बदलावों की पहले से जानकारी होना जरूरी है ताकि आप समय रहते अपने जरूरी काम निपटा सकें और बदलावों के अनुसार अपनी योजनाएं बना सकें।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में ऑनलाइन दस्तावेज़ अपडेट की मुफ्त सेवा 14 जून, 2025 तक के लिए सीमित रखी है। इस तारीख के बाद अगर आप अपने आधार में नाम, पता, जन्मतिथि आदि में कोई बदलाव करना चाहेंगे, तो इसके लिए आपको ₹50 का शुल्क देना होगा। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक अपडेट नहीं कराया है उनके पास मुफ्त सुविधा का लाभ उठाने के लिए अब कुछ ही दिन शेष हैं।
ईपीएफओ (EPFO) ने अपने सिस्टम को EPFO 3.0 में अपग्रेड किया है। इसके तहत
• KYC प्रक्रिया और आसान होगी
• क्लेम प्रोसेसिंग में समय कम लगेगा
• सबसे खास बात खाताधारक अब एटीएम और यूपीआई के माध्यम से अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकेंगे।
यह बदलाव लाखों कर्मचारियों को त्वरित और आसान सेवा उपलब्ध कराएगा।
Credit Card Rules: चार्जेस और शर्तों में बदलाव
कोटक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव की घोषणा की है।
• कोटक महिंद्रा: एक जून से यदि क्रेडिट कार्ड से किया गया ऑटो डेबिट ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो 2% का बाउंस चार्ज लगाया जा सकता है।
• एक्सिस बैंक और ICICI बैंक भी अपने रिवॉर्ड प्रोग्राम और सर्विस शर्तों में बदलाव करने जा रहे हैं।
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कार्ड के अपडेटेड टर्म्स एंड कंडीशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
FD और Loan Interest Rates: ब्याज दरों में संभावित बदलाव
जून महीने में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से रेपो रेट में कटौती की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो लोन लेने वालों को राहत मिलेगी क्योंकि EMI कम हो सकती है।
वहीं एफडी में निवेश करने वालों को ब्याज दरों में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। बैंक इस बदलाव के आधार पर अपने FD और लोन की ब्याज दरों में संशोधन कर सकते हैं।
हर महीने की तरह 1 जून को LPG सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया जाएगा। मई में 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹17 की कटौती हुई थी। इस बार घरेलू सिलेंडर की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है जिससे आम परिवारों को राहत मिल सकती है।
CNG, PNG और ATF Prices: मासिक समीक्षा से बदलेंगी कीमतें
हर माह की शुरुआत में तेल कंपनियां CNG, PNG और ATF (हवाई ईंधन) की कीमतों की समीक्षा करती हैं। CNG और PNG की कीमतें बढ़ने या घटने से आपके मासिक गैस बिल पर सीधा असर पड़ेगा। ATF (Aviation Turbine Fuel) की कीमतों में बदलाव से हवाई यात्रा महंगी या सस्ती हो सकती है। मई में इन कीमतों में गिरावट देखी गई थी और जून में फिर से बदलाव संभव है।
जून का महीना कई बदलावों के साथ आ रहा है। अगर आप समय रहते इन परिवर्तनों की जानकारी लेकर आवश्यक कदम उठा लें तो न केवल आप अतिरिक्त खर्चों से बच सकते हैं बल्कि योजनाबद्ध ढंग से अपने जरूरी काम भी समय पर निपटा सकते हैं।
Report =M.K