हरित भविष्य की ओर कदम: सीएमटी ग्रुप ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 2025

*हरित भविष्य की ओर कदम: सीएमटी ग्रुप ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 2025*

भिवाड़ी स्थित सीएमटी हाइड्रो रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड तथा पावर फोर्ज इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम "प्लास्टिक प्रदूषण का पूर्ण  रूप से अंत करना”  को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं जिनमें बैनर प्रदर्शन, वृक्षारोपण, शपथ ग्रहण, कर्मचारियों के साथ जागरूकता सत्र एवं पर्यावरण पर चर्चा शामिल थी।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके उपरांत प्रदीप भदौरिया ने विश्व पर्यावरण दिवस के इतिहास, पृष्ठभूमि, थीम, आवश्यकता तथा वर्तमान पर्यावरणीय समस्याएं एवं उनके समाधान पर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि हमें हमारे सुरक्षित कल के लिए पर्यावरण की रक्षा की शुरुआत आज से ही करनी होगी। यदि हम अभी नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों को एक गंभीर और असुरक्षित माहौल में जीने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस अवसर पर सीएमटी ग्रुप के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा: विश्व पर्यावरण दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं आप सभी एवं आपके परिवारजनों को एक स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। तेज़ी से बढ़ते शहरीकरण, औद्योगिकीकरण और प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग ने हमारे पर्यावरण को गंभीर संकट में डाल दिया है। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम न केवल जागरूक रहें, बल्कि ठोस कदम उठाकर पर्यावरण की रक्षा करें। आइए, एकजुट होकर पर्यावरण को बचाएं और एक हरित भविष्य की ओर अग्रसर हों।
मनोज राजपूत - डायरेक्टर – ऑपरेशन्स ने प्लास्टिक प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा: आज प्लास्टिक प्रदूषण मानव, पशु और समुद्री जीवन के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। इस वर्ष की थीम हमें केवल विचार नहीं, बल्कि कार्य करने की प्रेरणा देती है। आइए, हम सभी प्लास्टिक के खिलाफ 'छोटा बदलाव, बड़ा प्रभाव' की सोच के साथ आगे आएं, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें और पुनः उपयोग व रीसाइकल को अपनाकर प्रकृति की रक्षा में अपना अमूल्य योगदान दें।

कार्यक्रम के अंत में एच आर मैनेजर – नेहा गोयल एवं ऋतिक राजपूत ने सभी साथी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पर्यावरण की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई उसके उपरांत वृक्षारोपण किया गया। गजे सिंह, हेड फाइनेन्स ने सभी साथी कर्मचारी एवं अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर रितिक राजपूत, अमित चौहान, लक्ष्मण कराले, रिंकेश कुमार, दीपक कुमार, मनोज चौधरी, सोहन सिंह, राजीव यादव, अतुल कुमार, रवीना, रितु, श्रेया, सुरेन्द्र सिंह, मनु प्रताप, हर्ष त्यागी, गंभीर सिंह, अश्वनी कुमार, नीतेश कुमार  सहित सहित भारी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post