बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी की 1140 घरों के 20000 जनता दो दिनों से गंदे पानी सप्लाई से वंचित है,सुबोध झा
जमशेदपुर 14 जून बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित पानी टंकी के मोटर पंप में तकनीकी खराबी आने के कारण आज दो दिनों से बागबेड़ा के 1140 घरों के 20000 जनता मोटर पंप में खराबी आने के कारण बागबेड़ा में आ रहे गंदे पानी से भी वंचित है,और बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है, सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने कहा जबकि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 1 पानी टंकी में दो मोटर पंप थे, एक मोटर पंप खराब होने पर दूसरे मोटर पंप से पानी चढ़ाने का कार्य किया जाता था, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और पंचायत के चक्कर में दूसरा मोटर पंप कहां है इसकी जवाब देही ना पंचायत के पास है ना विभाग के पास है, झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर फिल्टर प्लांट के निर्माण के लिए एक करोड़ 88 लाख रुपया स्वच्छ पेयजल पिलाने के लिए जल जीवन मिशन भारत सरकार के माध्यम से उपलब्ध हुई है और 26 जुलाई 20024 को ही बागबेड़ा के 20000 जनता को स्वच्छ पीने योग पानी देना था आज तक फिल्टर प्लांट का निर्माण कार्य ही पूरा नहीं किया गया पैसे की बंदर बाट हो गई कोई कार्रवाई नहीं हो रही है,इस तरह से जनता पानी के लिए बरसों से बूंद बूंद के लिए तरस रही है, सुबोध झा ने का इस मामले को लेकर कई बार बैठक हुई,समस्या का समाधान करने के लिए झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई, जमशेदपुर के व्यवहार न्यायालय में भी मामला चल रहा है, दूसरा मोटर पंप कहां है बार-बार खोज की जा रही है कई बार लिख शिकायतें की गई है पर जिला प्रशासन हो या पेयजल एवं स्वच्छता विभाग हो कोई संज्ञान लेने वाला नहीं है, उम्मीद है रविवार को पानी मिल सकता है, मोटर पंप ठीक हो जाने पर
धन्यवाद,
* निवेदक*
सुबोध झा
अध्यक्ष
बागबेड़ा महानगर विकास समिति जमशेदपुर,