पर्यावरण संरक्षण के लिए एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड ने किया पौधारोपण




पर्यावरण संरक्षण के लिए एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड ने किया पौधारोपण
-------------------------------------

आज रविवार ४ तारीख को सुबह ११.०० बजे गोलमुरी थाना परिसर में एंटी करप्शन थाना अध्यक्ष रविंदर कौर की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से थाना प्रभारी राजन कुमार, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के महासचिव शशि आचार्य, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, सरायकेला अध्यक्ष सुजाता सिंह, उदय चंद्रा, महिला पदाधिकारी सोनी कुमारी, समेत कई लोग मौजूद थे।

सबसे पहले थाना प्रभारी ने अपने हाथों से फूल का पौधा लगाया और कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही थाने के सभी कर्मचारियों ने  भी एक-एक पौधा लगाया। थाना प्रभारी ने कहा कि पौधारोपण जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर ही हम आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संकट से बचा सकते हैं। पेड़ पर्यावरण के लिए ही नहीं बल्कि सौंदर्यीकरण के लिए भी जरूरी हैं। इन्हें अपने आसपास लगाने से खुशनुमा माहौल बनता है। एवं शुद्ध हवा ऑक्सीजन हमें प्राप्त होता है यह एक खूबसूरत नजारा लगता है। एंटी करप्शन की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाया जाए। इसके लिए समय-समय पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड की तरफ से पर्यावरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
   
अमरजीत सिंह की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post