प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय – कदमा सेवाकेंद्र में तीन दिवसीय *"समर कॉर्निवाल* "२०२५" का शुभारंभ


स्थान: कदमा, जमशेदपुर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय – कदमा सेवाकेंद्र में तीन दिवसीय  *"समर कॉर्निवाल* "२०२५" का शुभारंभ
---------------------------------------

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कदमा सेवाकेंद्र एवं **डॉ जे सी पाती मेमोरियल* *सोसाइटी**के संयुक्त प्रयास से  आज विशेष तीन दिवसीय  *"समर *कॉर्निवाल** २०२५" का शुभारंभ हुआ। इस उत्सव का उद्देश्य बच्चों, किशोरों तथा परिवारों के लिए गर्मियों की छुट्टियों को रचनात्मक, आनंददायक और आत्मविकास से भरपूर बनाना है।

कॉर्निवाल का उद्घाटन  समाजसेवी श्री शंकर लाल मित्तल जी , समाजसेवी श्रीमती  रविन्द्र कौर जी  , समाजसेवी श्रीमती शशि आचार्य जी ने मिलकर  दीप प्रज्वलन और ईश्वरीय स्मृति के तिलक के  साथ हुआ। इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं ने आत्म-सशक्तिकरण, सकारात्मक चिंतन और नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा दी।

मुख्य आकर्षण:

बच्चों के लिए नैतिक शिक्षा आधारित खेल एवं कार्यशालाएं–कला, संगीत, योग एवं ध्यान सत्र ।

सेवाकेंद्र की राजयोग शिक्षिका प्रीति बहन ने कहा, “समर कॉर्निवाल का उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि बच्चों के मन में आध्यात्मिक मूल्यों की नींव मजबूत करना भी है।”
इस कॉर्निवाल में लोयला स्कूल की शिक्षिका श्रीमती सुधा राव जी, श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल की शिक्षिका श्रीमती प्रतिमा जी ने बच्चों को पढ़ाई के गुण सिखाए और बताएं कि कैसे आप ध्यान और मेडिटेशन के द्वारा बहुत अच्छी रीति अच्छे नंबर प्राप्त कर सकते हैं। 
संस्था से जुड़े संजय भाई , दिनेश भाई , रणजीत भाई , सोनू भाई ,संगीता बहन ने भी बच्चों को खेल और संगीत के माध्यम से बच्चों को नैतिक मूल्यों की जानकारी दी ।

समाप्ति विवरण:
----------------
समर कॉर्निवाल आगामी तीन दिनों  तक प्रतिदिन प्रातः ९.०० बजे से  १२.०० बजे तक चलेगा।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय,
कदमा सेवाकेंद्र, जमशेदपुर
संपर्क: ८२१०७८६१६९

Post a Comment

Previous Post Next Post