साइबर थाना की पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाली मौसमी दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



जमशेदपुर रविवार :                        

साइबर थाना की पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाली मौसमी दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परसुडीह निवासी मौसमी ने अपने ही परिचित एक महिला की फेक आईडी बनाकर आपत्तिजनक तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल की थी। इसको लेकर बिस्टुपुर साइबर थाना में एक मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मौसमी को शनिवार को पकड़ कर जेल भेज दिया है । इस पूरे प्रकरण में जुगसलाई निवासी अरविंदर कौर पिछले कई दिनों से वरीय आरक्षित अधीक्षक , नगर आरक्षी अधीक्षक, डीएसपी एवं जुगसलाई थाना प्रभारी से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत करवा कर कार्रवाई करने की मांग कर रही थी ।                                              इसी आलोक में पुलिस ने इस मामले की जांच कर दोषी पाया और मौसमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। इस मौके पर इंटक नेत्री शशि आचार्य सहित कई महिला सदस्यों ने बुके एवं अंग वस्त्र देकर अरविंदर कौर को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया हैं । शशि आचार्य एवं अरविंदर कौर ने कहा की पिछले कई वर्षों से मौसमी इस तरीका का कार्य करके लोगों को परेशान कर रही थी और पुलिस को अपने जेब में रखने की बात कह रही थी जिससे लोग परेशान  थे। लेकिन अरविंदर कौर ने साबित कर दिया कि गलत सहने वाले से गलत करने वाले का मनोबल बढ़ता है और बढ़ चढ़कर वह गलती करता है। इसलिए कभी भी किसी के साथ गलत हो तो आवाज जरूर उठाना चाहिए पुरी पुलिस प्रशासन आम जनता के साथ खड़ी है।
हर व्यक्ति को चाहिए कि किसी भी ग़लत काम का साथ नहीं देना चाहिए और तुरंत प्रशासन को खबर देनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post