*बागबेड़ा कॉलोनी के मुखिया राजकुमार गौड़ के द्वारा पानी का अवैध कनेक्शन दिए जाने पर कांग्रेसियों ने उपायुक्त, डीडीसी एवं कार्यपालक अभियंता को सौंपा मांग पत्र*
जमशेदपुर: बागबेड़ा कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष राज नारायण यादव के नेतृत्व में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित हिल टॉप स्कूल के समीप बागबेड़ा कॉलोनी के मुखिया राजकुमार गौड़ के द्वारा अवैध रूप से पानी का कनेक्शन दिए जाने पर 5 सूत्री मांग पत्र जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एव पीएचडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार एवं उप विकास आयुक्त को मांग पत्र सौंप कर बताया गया है कि मुखिया राजकुमार गौड़ धड़ल्ले से अवैध कनेक्शन दिलवाने का कार्य कर रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रात में अवैध कनेक्शन करने पर रंगे हाथों पड़कर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। वहीं स्थान पर मुखिया राजकुमार गोड़ पुनः अवैध कनेक्शन दिलवाने का कार्य कर रहे हैं। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से रुकवाने का कार्य किया गया है।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने एक सप्ताह के अंदर पूरे घटनाक्रम की जांच कर इसकी रिपोर्ट जिला उपायुक्त को सौप देने का आश्वासन दिए है, वहीं डीडीसी ने जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिए है।
इस मौके पर राजा नारायण यादव, ओम प्रकाश, रवि,वीरेंद्र यादव, बादशाह सहित कई लोगों उपस्थित थे।