17 फरवरी 2025
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की 12 शॉप एरिया कदमा स्थित सेवा केंद्र की ओर से परम पावन पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष में पांच दिवसीय द्वादश ज्योर्तिलिंगम शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला का शुभ उद्घाटन 18 फरवरी संध्या 5 बजे होगा ।मेला 19 से 23 फरवरी 2025 का आयोजन किया गया है, यह मेला प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 1:00 बजे एवं संध्या 3:00 बजे से 8:30 बजे तक भक्तों के दर्शनार्थ खुला रहेगा, साथ ही प्रतिदिन सुबह 8 से 9 एवं संध्या साढे 6 से 7 बजे आरती होगी राजयोग द्वारा स्वास्थ खुशनुमा जीवन विषय पर प्रतिदिन संध्या 5:00 बजे से 6:30 बजे प्रवचन भी होगा प्रेस बंधुओं को संबोधित करते हुए यह जानकारी ब्रह्माकुमारी कदमा शाखा प्रभारी संजू बहन जी ने दी, इस मौके पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र से जुड़े गोपाल भाई,समाज सेवी बहन शशि आचार्य जी ब्रह्माकुमारी अलका बहन, प्रीति बहन भी मौजूद थे ब्रह्माकुमारी संजू बहन ने बताया हम सभी पर्व त्यौहार तो बड़ी श्रद्धा व्रत जागरण के साथ मनाते हैं इस मेल के माध्यम से इन पर्वों का आध्यात्मिक रहस्य बताना हमारा उद्देश्य है ताकि हमारा जीवन खुशियों से भरपूर खुशहाल आपसी संबंधों में मधुरता एवं तनाव मुक्त हो। धन्यवाद