भारतीय जन महासभा के लोगों ने विभिन्न स्थानों पर 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया।
इस शुभ अवसर पर पोद्दार ने कहा कि आज हम अपना 76वां गणतंत्र दिवस तो मना रहे हैं, लेकिन आज भी अंग्रेजों के बनायें हुए अनेक ऐसे कानून है जो केवल और केवल हिंदुस्तानियों पर शासन करने के लिए बनाए गए थे। उक्त कानूनों को शीघ्र समाप्त कर देशवासियों के हित में हमें अपनी आवश्यकता के अनुरूप कानून बनाना चाहिए।
महासभा के द्वारा विभिन्न स्थानों पर गणतंत्र दिवस मनाने वालों में मुख्य रूप से श्री पोद्दार के अलावे
प्रहलाद खंडेलवाल, पुष्पेंद्र सिसोदिया, कमल कुमार नरेड़ी, निशा वाणी, शिव शंकर पाल, अनीता झालीवाल एवं मनोज कुमार के नाम सम्मिलित हैं।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट