वाल्मीकि जयंती पर तिजारा विकास मंच ने आयोजित की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

वाल्मीकि जयंती पर तिजारा विकास मंच ने आयोजित की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 
................................................
तिजारा विकास मंच ने आज शाम वाल्मीकि मंदिर परिसर में वाल्मीकि रामायण पर आधारित सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के सेकड़ों बच्चों ने भाग लिया मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेत्र पाल सिंह यादव ने बताया की प्रतियोगिता का. शुभारम्भ अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री राजेश यादव व श्री श्याम सिंह ने भगवान वाल्मीकि के समक्ष दीप प्रजवलित करके किया। प्रतियोगिता दो वर्गों कक्षा 6 से 8 व 9से 12 में कराई गई जिसमें कुल 50 प्रश्न दिए गए, 30 प्रश्न वाल्मीकि रामायण से और 20 प्रश्न समान्य ज्ञान पर आधारित थे 
विजेता बालको को आगामी कार्यक्रम में पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर मंच के संस्थापक आर्य जयसिंह मन्नालाल, उपाध्यक्ष सुनील यादव, महासचिव राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मवीर सैनी, वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष गुलशन कुमार, किशनलाल 
राजू वाल्मीकि, बालको के अभिभावक आदि उपस्थित रहे.

मुकेश शर्मा की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post