बागबेडा जिला पार्षद डॉ कविता परमार के पिता पंचतत्व मैं विलीन
कल दिनांक 22/10/2024 दिन मंगलवार को बागबेडा के जिला पार्षद डॉ कविता परमार जी के पिता श्री विपीन बिहारी सिंह जी का देहांत हो गया।
वो लगभग नब्बे वर्ष के थे, दिन के बारह बजे अपने निवास स्थान पर भरे पूरे परिवार के बीच उन्होंने अंतिम साँस ली।
आज दिनांक 23/10/2024 दिन बुधवार को उनकी शवयात्रा उनकी बेटी डॉ कविता परमार जी के निवास स्थान बागबेडा क्लानी रोड न0-5 से निकाली गईं, जिसमें शहर के बहुचर्चित एवं प्रतिष्ठित गणमान्य लोग शामिल रहे,
श्री बिपीन बिहारी जी का पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार जमशेदपुर पार्वती घाट पर किया गया,उनका अंतिम संस्कार एवं मुखाग्नि रस्म उनकी बेटी डॉ कविता परमार द्वारा निभाई गई।
राकेश सिंह की रिपोर्ट