जमशेदपुर संवाददाता महिला इंटक ने दी नम आंखों से स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि

जमशेदपुर संवाददाता महिला इंटक ने दी नम आंखों से स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि 

देश के महान एवं पद्म विभूषण  सम्मान से नवाजे गए स्वर्गीय उद्योगपति रतन टाटा जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन आदित्यपुर स्थित महिला इंटक के कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया देविका सिंह ने कहा रतन टाटा जी ने न सिर्फ व्यापार साम्राज्य को ही बढ़ाया बल्कि देश के विकास के लिए उनका मजदूर वर्ग के लिए उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा वे एक दूरदर्शी सोच रखते थे हम श्रमिक वर्ग का पर प्रतिनिधित्व करते हुए श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा यानी आवास, स्कूल, चिकित्सा, और केवल 8 घंटे कार्य समय सुनिश्चित करने के लिए उनकी चिंता चुके हैं  रतन टाटा जी एक महान व्यक्ति के रूप में हमेशा जनता के दिल में जीवित रहेंगे मजदूरों के बीच रहेंगे
सर्वप्रथम रतन टाटा जी के फोटो पर माला पहना कर पुष्प अर्पित कर अगरबत्ती दिखा उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया जिसमें मुख्य रूप से देविका सिंह, प्रतिभा पांडे समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष, नूरजहां वर्षी, उषा सिंह, भारती सिंह, सुजाता सिंह , शशि आचार्य ,संध्या सिंह, बिना वर्मा, रीना सिंह उपस्थित थी

राकेश सिंह की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post