आज दिनांक 5 अक्टूबर 2024 को श्री राजीव शरण प्रदेश अध्यक्ष झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी

आज दिनांक 5 अक्टूबर 2024 को श्री राजीव शरण प्रदेश अध्यक्ष झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ की अध्यक्षता में झारखंड के 24 जिले के जिला परियोजना कार्यालय में एकदिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर अपनी लंबित मांगों को पूर्ण करवाने हेतु धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुए इस प्रदर्शन में सभी जिला के जिला परियोजना कार्यालय के कर्मी ,प्रखंड कार्यालय के कर्मी एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के कर्मी सम्मिलित हुए lहम सबों की मांग 1.वेतन वृद्धि एवं महंगाई के तर्ज पर CPI लागू करना 2.समूह बीमा एवं चिकित्सा बीमा लागू करना एवं 3. सेवानियमितीकरण करना है lउक्त मांगों को पूर्ण करने हेतु दिनांक 7 अक्टूबर एवं 8 अक्टूबर को 24 राज्य,जिला प्रखंड के परियोजना कर्मी एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के सभी कर्मी मुख्यमंत्री आवास रांची के समक्ष दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे l अगर मांगे नहीं मानी गई तो दुर्गा पूजा के बाद सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने को विवश हो जाएंगेl
               राजीव शरण
              प्रदेश अध्यक्ष 
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ, झारखंड

सोनम सिंह की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post