सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमिटी (C1, C2 मैदान) का भूमिपूजन समारोह संपन्न

सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमिटी (C1, C2 मैदान) का भूमिपूजन समारोह संपन्न

दिनांक: 11/09/2024 ( बुधबार )

तारकंपनी सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा के वार्षिक उत्सव के शुभारंभ के रूप में C1 और C2 मैदान पर भूमिपूजन का कार्यक्रम बुधवार को विधिवत संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर कमिटी के सभी प्रमुख पदाधिकारी, सदस्यगण और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना की गई।

भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों के साथ की गई, जिसमें माता दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उत्सव के प्रति अपनी आस्था और प्रेम को व्यक्त किया।
भूमिपूजन के सफल आयोजन के साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियों ने गति पकड़ ली है और आगामी दिनों में शहर के नागरिकों को एक  आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया जाएगा!

झारखंड आज तक

Post a Comment

Previous Post Next Post