प्रखंड स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का समापन विजयी प्रतिभागियों को खेल संयोजक बीपीओ के तरफ से किया गया सम्मानित।

प्रखंड स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का समापन विजयी प्रतिभागियों को खेल संयोजक बीपीओ के तरफ से किया गया सम्मानित।

जमशेदपुर. गोलमुरी के तीन प्लेट मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक मनोज कुमार पहुंचे तथा बीपीओ उमा कुमारी के द्वारा प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। 

प्रथम स्थान - खेल प्रतियोगिता खो खो में अंडर - 17 बालक वर्ग तथा बालिका वर्ग अंडर 17 प्रथम स्थान सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बीपीएम बर्मामाइन्स ने प्राप्त किया। 

दूसरा स्थान अंडर 17 बालक वर्ग खो खो  में सरदार वल्लभभाई पटेल विद्यालय ने प्राप्त किया।
फुटबॉल
फुटबॉल इवेंट में प्रथम स्थान अंडर 19 बालिका वर्ग ने सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस साकची ने प्राप्त किया।
अंडर-19 आदिवासी हाई स्कूल सीताराम डेरा बालिका वर्ग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 
अंडर 19  हरिजन स्कूल भालूबासा की बालिका वर्ग ने प्राप्त किया तीसरा स्थान।

खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल संयोजक बीपीओ उमा कुमारी, बीआरसी राजीव शरण,अनिता शरण का इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।
मौके पर ओम प्रकाश सिंह, देवानंद, शीला सिंह, गुदरा टुडु, राजेश,उपेंद्र, सुजय भट्टाचार्य, मोना भूमज, वह खेल की अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

झारखंड आज तक
        आप की आवाज

Post a Comment

Previous Post Next Post